एन.एम.एम.एस. परीक्षा में बेलवंडी बुद्रुक के श्री छत्रपति शिवाजी विद्यालय की उल्लेखनीय सफलता
अहिल्यानगर : श्रीगोंदा तालुका, बेलवंडी बुद्रुक यहां के श्री छत्रपति शिवाजी विद्यालय एवं कला-विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय ने एन.एम.एम.एस. (राष्ट्रीय आर्थिक दुर्बल वर्ग छात्रवृत्ति) परीक्षा 2025-26 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय के गौरव में वृद्धि हुई है। इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 83 विद्यार्थी शामिल हुए थे,जिनमें से 68 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 81.92 प्रतिशत रहा। विशेष बात यह रही कि 38 विद्यार्थियों ने 100 से अधिक अंक प्राप्त किए,जबकि 11 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए पात्र बने हैं। इन विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये के हिसाब से पांच वर्षों तक छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में जगताप सोम्या संतोष,शिपणकर वैष्णवी कैलास,गायकवाड पार्थ पोपट,ढवळे सार्थक दत्तात्रय,उदमले सार्थक महेश, शेंडगे सार्थक अजय,वारे सार्थक सुनील,हिरडे यश विलास,दातीर विकास राजेंद्र,इथापे अंकुश नितीन तथा इथापे प्रांजल भारत का समावेश है। इस सफलता के पीछे विभाग प्रमुख विलास लबडे सर,सहायक कडाळे सर,कौटे सर,गुणवत्ता कक्ष प्रमुख ओहोळ सर,पर्यवेक्षक हरिभक्त मैडम,उपप्राचार्य बापू दिघे तथा प्राचार्य राजेंद्र खेडकर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर रयत शिक्षण संस्था के मैनेजिंग काउंसिल सदस्य पूर्व विधायक राहुलदादा जगताप, जनरल बॉडी सदस्य एवं उपाध्यक्ष अण्णासाहेब शेलार, विभागीय अधिकारी नवनाथ बोडखे,स्कूल कमिटी,शाला प्रबंधन समिति, शिक्षक-पालक संघ,विद्यार्थी सुरक्षा समिति तथा पंचक्रोशी के ग्रामस्थों द्वारा विद्यार्थियों पालकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों का अभिनंदन किया जा रहा है।
रिपोर्टर : अमर घोडके


No Previous Comments found.