6 महीने से फरार किसानों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अहिल्यानगर : शासकीय सोलर पंप दिलाने के नाम पर किसानों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को श्रीगोंदा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने से फरार यह आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

इस मामले में शिकायतकर्ता अशोक बाजीराव भोसले (निवासी श्रीगोंदा,जिला अहिल्यानगर) ने 23 नवंबर 2025 को श्रीगोंदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार,रुपेश अशोक पवार (निवासी कानमंडळे,तहसील चांदवड, जिला नाशिक) ने ‘रुपेश पवार फाउंडेशन’ के माध्यम से सरकारी सोलर पंप दिलाने का झांसा देकर श्रीगोंदा और कर्जत तालुका के किसानों का विश्वास जीतकर लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस दौरान उसके मुंबई में होने की गुप्त सूचना पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे को मिली। इसके बाद जांच टीम को आरोपी की तलाश में भेजा गया। आरोपी ने तीन दिनों तक पुलिस को चकमा दिया,लेकिन बाद में उसके अपने गांव लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वेश बदलकर कानमंडळे (ता. चांदवड,जि.नाशिक) से उसे हिरासत में ले लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन,अपर पुलिस अधीक्षक वैभव कलबुर्मे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रविणचंद लोखंडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे के नेतृत्व में की गई। इस टीम में गहिनीनाथ यादव,संदीप राऊत,महादेव कोहक,सचिन वारे,अरुण पवार,विवेक दळवी तथा दक्षिण मोबाइल सेल के राहुल गुंडु शामिल थे। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश आहिरे और पुलिस नाइक गणेश गाडे कर रहे हैं।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.