श्रीगोंदा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 62 हजार से अधिक का माल जब्त
अहिल्यानगर : श्रीगोंदा पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 62 हजार 345 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के निर्देश पर बेलवंडी पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की गई। प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर श्रीगोंदा शहर एवं आसपास के कुछ होटलों में अवैध रूप से शराब बिक्री होने की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली थी। इसके बाद बेलवंडी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक नंदकुमार सोनवलकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पारगांव एवं श्रीगोंदा शहर के संबंधित स्थानों पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान होटल दोस्ती, पारगांव से दत्तात्रेय बालू बोरुडे के कब्जे से 33 हजार 925 रुपये मूल्य की शराब, होटल संजोग, काष्टी रोड श्रीगोंदा से विशाल शामराव कलसकर के कब्जे से 1 हजार 405 रुपये मूल्य की शराब, होटल निसर्ग, आढलगांव रोड श्रीगोंदा से विक्रांत संजय ससाने के कब्जे से 18 हजार 945 रुपये मूल्य की शराब तथा होटल वैष्णवी, आढलगांव रोड श्रीगोंदा से अविनाश अशोक खवळे के कब्जे से 8 हजार 110 रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 62 हजार 345 रुपये मूल्य की अवैध देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले की आगे की जांच श्रीगोंदा पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक नंदकुमार सोनवलकर,पुलिस हवलदार संदीप गवारे,पुलिस कॉन्स्टेबल राजू भोर,विनोद पवार तथा होमगार्ड दल द्वारा की गई।
रिपोर्टर : अमर घोडके


No Previous Comments found.