लूट,मारपीट और धमकी का मामला; श्रीगोंदा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अहिल्यानगर : श्रीगोंदा पुलिस ने जबरन लूट और धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट की थी और नकदी छीन ली थी।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 की रात करीब 2:30 बजे नितीन वायदंडे पेट दर्द की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहे थे। इसी दौरान श्रीगोंदा के सिद्धार्थ नगर इलाके में आरोपी पियूष बाळासाहेब घोडके और उसके एक साथी ने उन्हें रोक लिया। पैसों की मांग को लेकर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन 1,000 रुपये छीन लिए।

घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष ने आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने कोयता (धारदार हथियार) दिखाकर डराने-धमकाने का भी प्रयास किया।

पीड़िता रूपाली नितीन वायदंडे की शिकायत पर श्रीगोंदा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 611/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पियूष बाळासाहेब घोडके, निवासी सिद्धार्थ नगर, श्रीगोंदा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार आप्पा तरटे कर रहे हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव कलूबर्मे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिलीप टिपरसे तथा पुलिस निरीक्षक संजय ठेंगे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश अहिरे, पुलिस उपनिरीक्षक सचिन लिमकर,पु.काॅ.संदिप राऊत, पु.काॅ.महादेव कोहक, पु.काॅ.विवेक दळवी, म.पु.काॅ.प्रमिला उबाळे की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.