राष्ट्रवादी कांग्रेस के सामाजिक न्याय विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर भगवानराव गोरखे

अहिल्यानगर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के सामाजिक न्याय विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर भगवानराव दादुजी गोरखे की नियुक्ति की गई है। सामाजिक न्याय विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश प्रमुख पंडित प्रल्हाद कांबले के पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए गोरखे द्वारा अब तक किए गए योगदान तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद शरदचंद्रजी पवार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गोरखे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे, ऐसा विश्वास नियुक्ति पत्र में व्यक्त किया गया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव भगवानराव गोरखे का अहिल्यानगर के सांसद निलेश लंके के हाथों सत्कार किया गया। गोरखे की नियुक्ति का विभिन्न स्तरों पर स्वागत किया जा रहा है और उन्हें बधाई दी जा रही है। पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिए उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी, ऐसी भावना कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त की जा रही है।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.