मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से अहमदाबाद में रावण दहन किया गया
अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में विजयादशमी महोत्सव में सहभागी होकर रावण दहन किया। मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से रिमोट का बटन दबाकर मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के विशाल पुतलों का दहन किया।शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विजयादशमी महोत्सव-2026 अंतर्गत अहमदाबाद में डायरा और रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साईंराम दवे की टीम द्वारा डायरा प्रस्तुत किया गया।
विजयादशमी महोत्सव में शहरी विकास राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला, अहमदाबाद शहर के मेयर हितेशभाई बारोट, सांसद हसमुखभाई पटेल, सांसद दिनेश मकवाणा, स्थानीय विधायक, संत-महंत, प्रेरकभाई शाह सहित राजनीतिक अग्रणी, अहमदाबाद महानगर पालिका के पदाधिकारी, शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख संदीप बारोट और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राकेश शाह

No Previous Comments found.