AI In Fashion World: यही है राइट च्वाइस…AI बताएगा किस मौके पर कैसी पहननी चाहिए साड़ी

अक्सर लोग यह तय नहीं कर पाते कि किसी खास मौके पर कौन सी साड़ी पहनी जाए। अलमारी में साड़ियों का ढेर तो होता है, लेकिन सही अवसर के लिए सही साड़ी चुनना कभी-कभी चुनौती बन जाता है। अगर आप भी इसी उलझन में फंसी रहती हैं, तो अब इसके लिए एआई ने आसान हल पेश किया है। अब आपको बस अपनी पसंद बतानी होगी जैसे साड़ी का डिज़ाइन कैसा हो, रंग कौन सा चाहिए, और यह किस अवसर के लिए है। एआई तुरंत आपके लिए साड़ी का परफेक्ट डिज़ाइन तैयार कर देगा।

Unleashing the Future: The Second AI Fashion Week - University of Fashion  Blog

दिल्ली में इस समय फैशन और टेक्नोलॉजी का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाला AI महाकुंभ इस साल फैशन इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आ रहा है। इसमें दुनियाभर के बड़े CEOs, नेता और मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। इस प्लेटफ़ॉर्म पर अब लोग अपने मनपसंद डिज़ाइन के कपड़े एआई की मदद से जल्दी और सटीक तरीके से तैयार करवा सकेंगे।

AI and the Future of Fashion: Transforming Design, Manufacturing & CX

AI के जरिए साड़ी डिज़ाइन कैसे तैयार होती है

अर्पिता ने बताया कि बुनाई मशीन को सीधे AI सिस्टम से जोड़ा गया है। जब आप अपनी पसंद के अनुसार साड़ी का रंग, पल्लू, बार्डर आदि चुनती हैं, तो ये सब AI को फीड किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर बार्डर लाल चाहिए और पल्लू का रंग अलग, तो यह कमांड AI को दी जाती है। इसके बाद मशीन उसी के अनुसार साड़ी तैयार करती है।

The Role of Generative AI in Fashion | ICF

कम समय में शानदार रिजल्ट

AI से साड़ी बनवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि डिज़ाइन बिल्कुल आपकी पसंद के अनुसार होगा और समय भी कम लगेगा। अर्पिता ने बताया कि यह प्रोसेस बुनकरों के लिए भी बेहद आसान और लाभदायक है। जैसे ही कमांड दी जाती है, वैसे ही साड़ी तुरंत तैयार हो जाती है बिल्कुल वैसी, जैसी ग्राहक चाहती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.