AI समिट में हंगामा: IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत दी
पिछले हफ्ते AI इम्पैक्ट समिट में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। यह इस मामले में आठवीं गिरफ्तारी है।
इससे पहले सोमवार को ग्वालियर से तीन अन्य आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर और अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। प्रदर्शन वाले दिन दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के चार अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज है।
पुलिस का दावा है कि चिब ने प्रदर्शन की साजिश रची और प्रदर्शनकारियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया। हालांकि चिब के वकील संजय घोष ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुवक्किल फरार नहीं हैं और प्रदर्शनकारी बिना हथियार के पहुंचे थे। उन्होंने इसे दंगा बताना अनुचित बताया और पुलिस द्वारा टी-शर्ट बरामदगी को मुद्दा बनाने पर सवाल उठाया।


No Previous Comments found.