8 साल का चाइल्ड प्रोडिजी रणवीर सिंह सचदेवा बना AI Summit का स्टार, दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट्स भी रह गए दंग

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा किसी बड़ी कंपनी के सीईओ की नहीं, बल्कि 8 साल के कीनोट स्पीकर रणवीर सिंह सचदेवा की हो रही है। इतनी कम उम्र में जब एक बच्चा मंच संभालता है, तो टेक्नोलॉजी की दुनिया के विशेषज्ञ भी हैरान रह जाते हैं।

रणवीर सिंह सचदेवा कौन हैं?

2017 में जन्मे रणवीर सिंह सचदेवा ने महज 8 साल की उम्र में चाइल्ड प्रोडिजी, टेक्नोलॉजिस्ट और ग्लोबल ऑथर के रूप में पहचान बना ली है। इससे पहले वह AI for Good Global Summit में कीनोट स्पीकर रह चुके हैं और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।

AI Impact Summit में रणवीर ने प्राचीन भारतीय दर्शन और आधुनिक टेक्नोलॉजी, Indian AI Model, और AI literacy in India जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। उनका दावा है कि उनका AI मॉडल भारत की GDP और AI literacy को मजबूत कर सकता है।

Apple से खास कनेक्शन

रणवीर 2023 में महज 5 साल की उम्र में Apple Swift Programmer बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोग्रामर बने। इस दौरान Apple के CEO Tim Cook ने उन्हें WWDC इवेंट के लिए कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर आमंत्रित किया।

इसके अलावा, जुलाई 2025 में भारत सरकार के Ministry of Education ने उन्हें AI and Digital Technology पर बोलने के लिए बुलाया। सितंबर 2024 में वह UN हेडक्वार्टर के जनरल असेंबली सेशन में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में भी रहे।

इतना ही नहीं, रणवीर का नाम अब वैश्विक टेक्नोलॉजी और शिक्षा जगत में छोटे लेकिन असरदार चमत्कार के तौर पर लिया जा रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.