AIIMS के साथ Google की साझेदारी, सुंदर पिचाई ने कहा- AI करेगा रोगियों और डॉक्टरों की मदद
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई भारत आए हुए हैं। उन्होंने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और समिट समेत अन्य तकनीकी विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर पिचाई ने AIIMS के साथ गूगल की नई साझेदारी की घोषणा भी की, जो मरीजों और डॉक्टरों दोनों के लिए फायदेमंद होगी।

Google और AIIMS की साझेदारी
सुंदर पिचाई ने बताया कि इस साझेदारी के तहत AI की मदद से रोगियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो डॉक्टरों के काम को आसान बनाएगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है। इसके अलावा पिचाई ने कहा कि AI का लाभ शिक्षा, हेल्थ, प्रशासन और अन्य सेक्टर्स में भी लिया जा सकता है। AI की मदद से यह पता लगाया जा सकेगा कि छात्रों को कैसे पढ़ाई करनी चाहिए, अस्पताल का सिस्टम कैसे सुधारा जाए और सरकार कैसे सेवाओं को तेजी से लोगों तक पहुंचा सकती है।
पीएम मोदी के साथ मुलाकात
सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात में भारत और गूगल के बीच AI सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में AI तेजी से बढ़ रहा है और ग्लोबल टेक कंपनियों के साथ मिलकर काम करने से इसके अवसर और बढ़ेंगे। पिचाई ने इस मुलाकात को बहुत सकारात्मक बताया और कहा कि उन्होंने हेल्थ, एग्रीकल्चर और लैंग्वेज सेक्टर में AI के इस्तेमाल पर भी चर्चा की।


No Previous Comments found.