दुनिया के टॉप 250 अस्पतालों में AIIMS शामिल, देश का मान बढ़ाया
दुनिया के टॉप 250 अस्पतालों की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। ब्रांड फाइनेंस 2026 ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल्स रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS), नई दिल्ली ने दुनिया में छठा स्थान हासिल किया है।रिपोर्ट में केयर स्कोर के आधार पर टॉप रैंक और AIIMS के बीच महज 1.1 अंकों का अंतर दर्ज किया गया है, जो इसकी वैश्विक गुणवत्ता को दर्शाता है। 2026 की इस सूची में ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स के लिए शीर्ष 25 अस्पतालों की रैंकिंग भी शामिल की गई है।

इस साल की रैंकिंग में पहला स्थान जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन को मिला है। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट दूसरे और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर तीसरे स्थान पर है।चौथे नंबर पर मैस जनरल ब्रिघम (अमेरिका) और पांचवें स्थान पर मायो क्लिनिक हेल्थ सिस्टम (अमेरिका) है, जबकि छठे पायदान पर AIIMS नई दिल्ली ने जगह बनाई है।

भारत की ओर से इस सूची में केवल AIIMS ही नहीं, बल्कि टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई भी शामिल है, जिसने 13वां स्थान हासिल किया है।
रैंकिंग में सातवें स्थान पर यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क (कनाडा), आठवें पर क्लीवलैंड क्लिनिक (अमेरिका), नौवें पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस और दसवें स्थान पर सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल मौजूद है।


No Previous Comments found.