उत्तर भारत में कोहरे का कहर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए मंत्रालय की सख्त एडवाइजरी-

 

उत्तर भारत में कोहरे का कहर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए मंत्रालय की सख्त एडवाइजरी-

नई दिल्ली- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने हवाई यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट मंगलवार को सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहाँ कम दृश्यता (Visibility) के कारण 118 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 130 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई।

प्रमुख अपडेट्स:

उड़ानों पर असर कुल 118 रद्द उड़ानों में 60 आने वाली और 58 जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा, 16 उड़ानों को अन्य शहरों में डायवर्ट किया गया है।
मंत्रालय के निर्देश:- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों को समय पर जानकारी दें, भोजन उपलब्ध कराएं और उड़ान रद्द होने पर रिफंड या री-बुकिंग की सुविधा सुनिश्चित करें।
यात्रियों के लिए सलाह: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (Flight Status) जांचें और संभावित जाम व देरी को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, केवल CAT IIIतकनीक से लैस विमान ही कम दृश्यता में उड़ान भर पा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी (AAI) ने यात्रियों की मदद के लिए सहायता टीमें तैनात की हैं और प्रमुख एयरलाइंस के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

किसी भी आपात की स्थिति में यात्री इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं-
 जैसे इंडिगो: 0124 497 3838, एयर इंडिया: 011 6932 9333, स्पाइसजेट: +91 (0)124 498 3410 / +91 (0)124 710 1600, और अन्य। इससे यात्रियों को आसानी से मदद मिल सके।
---

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.