जहां हुआ अंतिम संस्कार, बारामती में वहीं बनेगा अजित पवार का स्मारक

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की याद में बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक मेमोरियल बनाया जाएगा।यह मशहूर एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन पवार परिवार ने ही बनाया है. इस प्लान के बारे में जानकारी अजित पवार के करीबी और परिवार के पुराने भरोसेमंद किरण गुजर ने की. किरण ने बताया कि यह मेमोरियल विद्या प्रतिष्ठान कैंपस में उसी जगह पर बनाने का प्रस्ताव है. ये वही जगह है जहां अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था.जहां हुआ अंतिम संस्कार, बारामती में वहीं बनेगा अजित पवार का स्मारक

किरण ने बताया कि शरद पवार रविवार को मुंबई जाने से पहले प्रतिभा पवार के साथ उस जगह पर गए थे. न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक किरण गुजर ने कहा कि शरद पवार साहब प्रतिभा पवार के साथ अंतिम संस्कार की जगह पर गए और मुझे और विद्या प्रतिष्ठान के ट्रस्टियों को अजित दादा के स्मारक के लिए एक प्लान बनाने का निर्देश दिया.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.