Ajit Pawar Death: प्लेन क्रैश दौरान अजित पवार के साथ फ्लाइट में कौन-कौन थे?
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की सुबह बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयरक्राफ्ट से बारामती आ रहे थे.
विमान सुबह लगभग 8.10 बजे उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के समय क्रैश हो गया. क्रैश के बाद विमान का फ़्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया.
विमान सुबह लगभग 8.10 बजे उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के समय क्रैश हो गया. क्रैश के बाद विमान का फ़्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया.
इस प्राइवेट फ्लाइट में कुल 6 लोग सवार थे. हादसे में सभी की मौत हो गई. अजित पवार के साथ इस फ्लाइट में दो पायलट, उनके दो निजी सहायक (पीए) और एक एनसीपी कार्यकर्ता भी थे.
पायलटों में फ्लाइट के कमांडर और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे. इस फ्लाइट में अजित पवार के अलावा विदीप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शाम्भवी पाठक थे. दुर्घटना स्थल पर अधिकारियों ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट की संकरी एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था.
क्या कम चौड़ा था रनवे?
जानकारी के अनुसार, अजित पवार ने पहले भी सरकार से इस एयरस्ट्रिप को चौड़ा करने की मांग की थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
विमान का प्रकार Learjet 45 था और इसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK था. ऑपरेटर VSR ने इस विमान का संचालन किया था. हादसे के बाद राहत और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच सका.

No Previous Comments found.