प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजस्थान को ₹16,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर प्रगति का नया अध्याय प्रारंभ किया

अजमेर : अजमेर की पावन धरती पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजस्थान को ₹16,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर प्रगति का नया अध्याय प्रारंभ किया है।

इसी अवसर पर अजमेर से देशव्यापी HPV Vaccination Campaign Against Cervical Cancer का भी शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत अजमेर की मनीषा रावत पहली लाभार्थी बनीं, जिन्हें सर्वप्रथम टीका लगाया गया। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में लाखों बेटियों और माताओं को सुरक्षा प्रदान करेगा।

यह ऐतिहासिक निवेश प्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा “विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.