अखिलेश यादव का सरकार पर हमला: माघ मेले में केदारेश्वर मंदिर और 'नेताजी' की मूर्ति की मांग

 

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला: माघ मेले में केदारेश्वर मंदिर और 'नेताजी' की मूर्ति की मांग

लखनऊ: नव वर्ष के अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने मांग की कि प्रयागराज के माघ मेले में सरकार केदारेश्वर मंदिर की स्थापना करे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रशासन नियमों में बदलाव कर रहा है, तो वहां सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति भी लगनी चाहिए।

अधिकारियों और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल-
अखिलेश यादव ने अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ अधिकारी "चापलूसी की रोटी" सेक रहे हैं। उन्होंने एसआईआर (SIR) और मतदाता सूची के आंकड़ों में हेरफेर की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर टेक्नोलॉजी के माध्यम से चुनावी बेईमानी की तैयारी की जा रही है।

ब्राह्मण विधायकों और भर्ती पर तंज-
भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "अभी तो वे विधायक बैठकर खा रहे हैं, लेकिन यदि वे सरकार के खिलाफ खड़े हो गए तो इस सरकार का क्या होगा?" साथ ही, उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में युवाओं के लिए आयु सीमा बढ़ाने की भी मांग की।


सांस्कृतिक एकता का संदेश-
पार्टी कार्यालय में आयोजित 'बाटी-चोखा' कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने इसे आपसी भाईचारे और सम्मान की संस्कृति बताया। अंत में उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर और लोहिया के रास्तों पर चलकर समाज में खुशहाली लाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.