आशा वर्कर्स, किसान औऱ युवा भाजपा से परेशान...अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला

 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को देश और प्रदेश की सबसे “सत्य विरोधी” पार्टी करार देते हुए कहा कि यह केवल झूठे वादों की राजनीति करती है और सत्ता में आते ही हर वर्ग को धोखा देती है। अखिलेश ने कहा कि आशा वर्कर्स, किसान, नौजवान, मजदूर और व्यापारी—किसी भी वर्ग को भाजपा सरकार ने वादे के अनुसार लाभ नहीं पहुँचाया।
 
आशा वर्कर्स से वादाखिलाफी
 
सपा अध्यक्ष ने आशा वर्कर्स की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उनके साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि वादाखिलाफी के बाद आशा वर्कर्स का अपमान किया जा रहा है और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर उन्हें नीचा दिखाया जा रहा है, जिससे उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
 
बेरोजगारी और आर्थिक संकट
 
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के हालिया बयानों की भी आलोचना की। उनका कहना है कि जब भाजपा नेता आशा वर्कर्स के बारे में अपमानजनक टिप्पणियाँ करते हैं, तो यह उनकी बेरोजगारी और आर्थिक संकट की पोल खोलता है। ऐसे बयान न केवल आशा बहनों का अपमान हैं, बल्कि लाखों परिवारों की आर्थिक बदहाली का भी संकेत देते हैं।
 
किसानों की समस्या
 
सपा प्रमुख ने किसानों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं कर पाई। किसानों को समय पर खाद, बीज और उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही सरकार के संरक्षण में बिचौले किसानों की मेहनत की फसल को औने-पौने दामों पर खरीद रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.