दादरी की हुंकार: क्या अखिलेश यादव की रैली से भाजपा क्यों घबराई ?
दादरी में आयोजित रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, संविधान खतरे में रहेगा। इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की आवाज बताया, जबकि भाजपा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में इस रैली का असर देखने को मिल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली आने वाले चुनावों में समीकरण बदल सकती है और बहस को नया मुद्दा दे सकती है।
गौतमबुद्ध नगर के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की विशाल रैली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दूसरी पार्टियों की रैलियों में लोगों को मजबूर करके लाया जाता है।
2027 चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन
दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में हुई इस रैली को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। 32 जिलों से कार्यकतार्ओं की भागीदारी, करीब 140 विधानसभा सीटों पर फोकस और पश्चिमी यूपी में राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश जारी है।
भाजपा पर सीधा हमला
अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी रैली की चर्चा से घबराकर उन्होंने पहले रैली की। वहां लोग खुद नहीं आए, बल्कि उन्हें जबरन लाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी मशीनरी का सहारा लेकर भीड़ जुटाने की कोशिश की गई। रैली में अखिलेश यादव ने पीडीए (पीड़ित, दलित, अल्पसंख्यक) को सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए कहा कि पीड़ा ही हमें जोड़ने वाली ताकत है, सामाजिक न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी।
सरकार पर विकास को लेकर सवाल
सपा प्रमुख ने राज्य सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 50 लाख करोड़ के एमओयू का जिक्र, लेकिन जमीन पर असर नहीं।
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर युवाओं को ट्रेनिंग और रोजगार दिया जाएगा।
एयरपोर्ट और निजीकरण पर भी निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन एयरपोर्ट्स का उद्घाटन किया गया, उनमें से कई बंद हो गए। सरकार को बताना चाहिए कि कहीं इन्हें बेचने के लिए तो नहीं बनाया गया? नोएडा विकास में सपा का दावा है कि उन्होंने कहा कि नोएडा-दिल्ली मेट्रो कनेक्टिविटी सपा सरकार की देन है। क्षेत्र के विकास में समाजवादियों का बड़ा योगदान रहा है
No Previous Comments found.