अखिलेश यादव हैं नास्तिक ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

अखिलेश यादव हैं नास्तिक? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

अपने बयानों के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। ओपी राजभर का एक विवादित बयान इस बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर आया है। हालाँकि ओम प्रकाश राजभर  का ये पहला विवादित बयान नहीं  है इससे पहले भी वो सपा गठबंधन में साथ रहते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। और तो और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने बड़बोलेपन में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमितशाह को भी नहीं छोड़ा है। बीते समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ले पदाधिकारियों को गुंडा शब्द से सम्बोधित करने पर भी काफी हंगामा हुआ था। पर अभी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के इस नए विवादित बयान के मायने भी बड़े हैं। 

 

पहले जान लीजिये कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा क्या है? 

ओम प्रकाश राजभर ने एक कार्यक्रंम के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव न तो राम मंदिर अयोध्या गए है और न ही ये मथुरा जाते हैं। ये  तो न भगवान राम को मानते हैं और भगवान् कृष्ण को। मैं तो सीढ़ी बात बोलता हूँ सपा प्रमुख अखिलेश यादव नास्तिक हैं। राजभर के इस बयान ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और विचारधारा की बहस को केंद्र में ला खड़ा किया है। हालांकि, भारतीय राजनीति में इस तरह के व्यक्तिगत और वैचारिक हमले कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन चुनावी माहौल के करीब आते ही इस तरह के बयान ज्यादा मायने रखने लगते हैं।


सियासी वार या रणनीतिक बयान?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह बयान सिर्फ एक सामान्य प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। पिछले कुछ समय में अखिलेश यादव की ओर से धार्मिक स्थलों पर जाने और ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की छवि पेश करने की कोशिशें तेज हुई हैं। क्ऐयोंकि सपा प्सेरमुख अखिलेश यादव जहाँ एक तरफ इटावा में भगवान केदारेश्वर मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं और आगामी सावन शिवरात्रि को भगवानकेदारेश्वर का कुम्भ अभिषेकम करने का एलानकर चुके हैं तो बीती राम नवमी को  भगवान केदारेश्वर मंदिर रामलला की मूर्ति भी स्थापित करवा चुके हैं ऐसे में ओम प्रकाश राजभर का यह बयान सीधे तौर पर सपा की साफ्ट हिदुत्व वाली रणनीति पर सवाल खड़ा करता नजर आता है। क्या यह बयान सपा की बढ़ती ‘सनातन झुकाव’ वाली राजनीति को चुनौती देने के लिए दिया गया है? या फिर राजभर अपनी अलग पहचान और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए यह दांव खेल रहे हैं—यह सवाल अब चर्चा का विषय बन गया है।

 
धर्म बनाम राजनीति: पुराना मुद्दा, नया एंगल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म हमेशा से एक बड़ा फैक्टर रहा है। लेकिन हर चुनाव के साथ इसका स्वरूप और भी आक्रामक होता जा रहा है। राजभर का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में “धर्म बनाम विकास” या “आस्था बनाम राजनीति” जैसे मुद्दे फिर से चुनावी बहस के केंद्र में आ सकते हैं। राजनीतिक दलों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपने-अपने वोट बैंक को साधने के लिए नए-नए नैरेटिव गढ़ें—और यही इस बयान के पीछे की असली राजनीति भी हो सकती है।


क्या होगा चुनावी असर?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बयान का आने वाले चुनावों पर क्या असर पड़ेगा? क्या इससे सपा की छवि को नुकसान होगा? क्या राजभर अपने समर्थकों के बीच और मजबूत होंगे? क्या यह बयान धार्मिक ध्रुवीकरण को और तेज करेगा? राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे बयान अल्पकालिक राजनीतिक लाभ तो दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय में यह सामाजिक विभाजन को भी बढ़ावा दे सकते हैं।


वोट बैंक की राजनीति या वैचारिक लड़ाई?

यह भी एक अहम सवाल है कि क्या यह बयान सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है, या फिर यह एक वैचारिक टकराव का हिस्सा है? आज के दौर में जहां सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर बयान तेजी से वायरल होता है, वहां नेताओं के शब्द और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाते हैं। राजभर का यह बयान भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है जहां हर राजनीतिक दल अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटा है। और अपने आपको चर्चा में बनाए रखने के लिए समय समय पर ऐसे विवादित बयान उनके नेताओं द्वारा समय समय पर दिए जाते रहे हैं 

 

क्या धर्म बनेगा सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धर्म का मुद्दा जोर पकड़ता नजर आ रहा है। ओम प्रकाश राजभर के बयान ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनावों में सिर्फ विकास नहीं, बल्कि धर्म और पहचान की राजनीति भी अहम भूमिका निभाने वाली है। अब देखना होगा कि अखिलेश यादव इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं और यह सियासी बहस आगे किस दिशा में जाती है।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.