भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा बौद्ध धम्म बालसंस्कार शिविर का आयोजन

अकोला - भारतीय बौद्ध महासभा के अकोला जिला मार्गदर्शन में प्रभाग क्रमांक 14,जुने गांव क्षेत्र में बौद्ध धम्म बालसंस्कार शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस शिविर का उद्देश्य 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में नैतिक मूल्यों, बौद्ध धम्म की शिक्षाओं तथा संवैधानिक विचारों का संस्कार निर्माण करना है। कार्यक्रम में महासभा के जिला अध्यक्ष पी. जे. वानखेडे सर, जिला महासचिव नंदकुमारजी डोंगरे सर, महानगर महासचिव संतोषजी रायबोले सर तथा पाटील सर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बालसंस्कार अत्यंत आवश्यक हैं और इसी उद्देश्य से यह नियमित उपक्रम प्रारंभ किया गया है। निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक रविवार को धम्मपाली बुद्ध विहार में बच्चों को बुद्ध वंदना, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए 22 प्रतिज्ञाओं का अध्ययन तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ सिखाया जाएगा। इसके पश्चात बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु आधे घंटे का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बबलू भाऊ पातोडे,शेख शमशु शेख शाबित,सौरभ बहादुरकर,मायाताई इंगळे,एडवोकेट हेमंत वाघ,मुरली भाऊ खंडारे और हिरामणजी गोपनारायण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। साथ ही धम्मपाली महिला संघ की पंचकुला सराटे,सुरेखा गोपनारायण,सुशीला गोपनारायण,मैना गोपनारायण,सुरेखा तेलगोटे,लीला गोपनारायण,सीमा गोपनारायण और मंगला शेगोकार भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम किशोर तेलगोटे के विशेष प्रयासों से तथा अंकित गोपनारायण एवं सूरज गोपनारायण के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सप्ताह बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी किशोर तेलगोटे द्वारा की गई। समाज में नैतिक,बौद्धिक एवं संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उपस्थित नागरिकों ने इस प्रकार के संस्कार शिविरों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

संवाददाता - प्रविण वाहुरवाघ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.