संगीतमय श्रीमद भागवत कथा और ज्ञानयज्ञ सप्ताह अकोला में संपन्न हो रहा
अकोला : भागवताचार्य वेदांताचार्य ह.भ.प. निरथ उपाख्य पूजनीय दादा महाराज बाराहाते (उज्जैन) की संगीतमय श्रीमद भागवत कथा और ज्ञानयज्ञ सप्ताह 18/4/2026 से 24/4/2026 तक श्री पंचवटी मंदिर, वीएचबी कॉलोनी, मलकापूर, अकोला में संपन्न हो रहा है। महाराज विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य भी हैं और कट्टर हिंदुत्ववादी प्रबोधनकार हैं। आज उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान महाराज के साथ देश में बनी गंभीर परिस्थिति, वारकरी संप्रदाय पर शरद पवार के प्रवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप, लव जिहाद, कॉरपोरेट जिहाद, परतवाड़ा की घटना और अकोला में हुई कई घटनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन भी दिया।
उन्हें मिलने के लिए बजरंग दल विदर्भ प्रांत सहसंयोजक सुरज भगेवार, बजरंग दल विभाग संयोजक हरिओम पांडे, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष गणेशजी माटे, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक राहुल कानडे, बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनमोहन दुबे और बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख पवन वाडेकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज को दिशा मिलती है। सभी भक्तो ने ला भ लेने की आवश्यकता है l
रिपोर्टर : नरेंद्र वाढोणकर


No Previous Comments found.