रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

अकोला - मूर्तिजापूर शहर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की घटना सोमवार सुबह उजागर हुई। इस घटना से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन मूर्तिजापूर में कार्यरत पॉइंट्समैन संदीप दीपक इंगोले (उम्र 34) द्वारा दी गई लिखित सूचना के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 3:15 बजे मूर्तिजापूर से माना रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पोल क्रमांक 623/9 से 623/11 के बीच डाउन लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ मिला।

इस घटना की सूचना मिलते ही मूर्तिजापूर शहर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु रेलवे के नीचे आकर (रेल कटिंग) होने से हुई है। मृतक की अनुमानित उम्र 35 वर्ष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में मूर्तिजापूर शहर पुलिस थाने में मर्ग क्रमांक 20/2025, धारा 194 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक गणेश सूर्यवंशी कर रहे हैं। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच, पुलिस ने संबंधित मृत व्यक्ति की पहचान कराने के लिए नागरिकों से अपील की है।

संवाददाता - नरेंद्र वाढोनकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.