'अटल फाउंडेशन' के द्वारा मुर्तिजापुर में उत्साह के साथ वृक्षारोपण और मरीजों को फल-बिस्किट वितरण

मुर्तीजापुर : नागरिकों का मिला भरपूर समर्थन गजानन महाराज वाटिका, आशीर्वाद नगर में  "एक पेड़, एक जीवन... प्रकृति का संतुलन बनाए रखें!" इस संकल्पना के तहत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  

इसके साथ ही सामाजिक दायित्व निभाते हुए लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। इस पूरे उपक्रम को मुर्तिजापुर शहर और आसपास के नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिला।

अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सौ. अपर्णा सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक विधायक संजय जी केलकर, और प्रदेश अध्यक्ष गणेश राजे के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री विष्णु लोडम के पहल पर और अकोला जिला अध्यक्ष सौ. रूपाली तिडके के नेतृत्व में यह सराहनीय उपक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक हरीश भाऊ पिंपले ने की।  
प्रमुख उपस्थिति में नगरसेवक गजानन नाकट, भूपेंद्र पिंपले, राम जोशी, गजानन पोलकट, भाजपा तालुका अध्यक्ष नंदकिशोर राउत, अविनाश यावले, साहेबराव राउत, प्रमोद टाले, विजय डोईफोडे, प्रकाश भिंगारे, राजेंद्र जलमकर, रमेश दर्यानी, विलास वानखडे, कैलास गजके, रवि चव्हाण, सुनील भोजगड़िया, गजानन चव्हाण, प्रेम शर्मा, दिनेश श्रीवास, श्याम काकडे, सुनील साबले, छत्रपती साबले, बबीता भिंगारे, पाटेकर, सोलंके आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर आत्मा समिति में चयनित होने पर आरती गजानन पोलकट और नियमित रक्तदान करने वाले श्रीकृष्ण कोल्हे का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों और नागरिकों के हाथों से विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। सिर्फ पेड़ लगाने तक ही यह कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि लगाए गए सभी पेड़ों को बचाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प भी सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अटल फाउंडेशन की पदाधिकारी डॉ. स्वाती पोटे, कविता साखरे, आरती पोलकट, नंदिनी शर्मा, शिवानी श्रीराव, एजाज अहमद, महेश आप्पा शेटे, अतुल गावंडे, माया दवंडे, सोनल बांगड, निरंजन सोलंके सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

रिपोर्टर : नरेंद्र वाढोनकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.