कंझरा जागेश्वर श्री हनुमान संस्थान, कंझरा में कार्तिक माह में चल रही काकडा आरती का समापन

महाराष्ट्र - अकोला, मूर्तिजापुर  वाढोणकरकंझरा जागेश्वर श्री हनुमान संस्थान, कंझरा में कार्तिक माह की चल रही काकडा आरती का समापनकंझरा : कंझरा जागेश्वर श्री हनुमान संस्थान, कंझरा में कार्तिक माह में चल रही काकडा आरती का समापन बड़े भक्तिभाव के साथ किया गया। तेल्हारा तहसील में हनुमान वारी यहाँ पे समापन भी इसी स्थान पर हुआ।वारी हनुमान मंदिर का इतिहास - यहां के हनुमान मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। ईस्वी सन् 1600 में श्री रामदास स्वामी जी के हाथों से हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी। यहां पर तीन नदियों का संगम है और वारी में हर दिन भक्त दर्शन करने आते हैं। अकोला, बुलढाणा, अमरावती यहाँ के भक्त आते हैं।वान प्रकल्प और सातपुड़ा पर्वत में बसा यह चमत्कारी हनुमान जी का मंदिर भक्तों का श्रद्धा स्थल है। यहां पर मामा-भांजे का डोह है, इसमें कई बार घटनाएं होती हैं, कई बार मृत्यु भी होती है। इसी कारण पुलिस प्रशासन ने डेंजर जोन का बोर्ड लगाया है।रात्रि में हनुमान संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कडू, सचिव नरेंद्र वाढोणकर, सदस्य प्रमोद देशमुख, गुरुदेव भजन मंडल के अध्यक्ष बबनराव देशमुख सहित सभी भक्तगण मंदिर में उपस्थित थे। सभी ने भजन, आरती करके महाप्रसाद का आयोजन किया।

रिपोर्टर - श्री. नरेंद्र एन.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.