अलंकार अग्निहोत्री आज करेंगे नई पार्टी का ऐलान, राम–कृष्ण से जुड़ा होगा नाम

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में बरेली एसडीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अब राजनीति में नया कदम उठाने जा रहे हैं। वह सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की औपचारिक घोषणा करेंगे।

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट मामला: अलंकार अग्निहोत्री ही नहीं, मां और भाभी ने भी  दिया था नौकरी से इस्तीफा, परिवार ने बताई वजह - Not only Alankar Agnihotri  but his ...

अग्निहोत्री आज वृंदावन पहुंचकर पार्टी के नाम से पर्दा उठाएंगे। बताया गया है कि पार्टी का नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण दोनों के नामों के संगम से तय किया गया है, जो उसकी वैचारिक दिशा को दर्शाएगा।

अलंकार अग्निहोत्री प्रोफाइल: 10 साल की उम्र में पिता को खोया, IIT से की  पढ़ाई, पहले प्रयास में बने SDM - India TV Hindi

रविवार को मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनीतिक पार्टी के गठन की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि घोषणा से पहले वह बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद पार्टी के नाम का ऐलान किया जाएगा।

अब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री  का नया ऐलान - Suspended PCS Alankar Agnihotri new announces repeal of SC ST  Act General Caste OBC Backward

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक, इस दल की रूपरेखा लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है। प्रस्तावित पार्टी का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को सशक्त करना होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.