इगलास नगर में अज्ञात चोर मधुवन डेरी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ले गए - थाना पुलिस को दी तहरीर

इगलास : इगलास नगर में मुख्य चौराहा के निकट महेन्द्र नगर स्थित मधुवन डेरी की ऑफिस का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोर एल ई डी व करीब आठ हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए हैं घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही चोर पकड़े जाने का आश्वासन दिया गया। बतादे कि इगलास नगर के महेन्द्र नगर में मधुवन डेयरी स्थित है डेरी के प्रबंधक चौधरी यशपाल सिंह व उनके कर्मचारी रोजाना की तरह गुरुवार को करीब 8 बजे डेरी बन्द करके घर चले गए। शुक्रवार को सुबह जब डेरी पर डेरी खोलने के लिए पहुंचे तो पता चला कि डेरी की ऑफिस का ताला टूटा पड़ा था। डेरी पर कार्यरत सुखवीर सिंह फौजदार ने बताया है कि जब से महेन्द्र नगर में डेरी आई है पहली बार चोरी की वारदात हुई है हमलोग रोजाना की तरह रात को डेरी बन्द कर घर चले गए। आज सुबह आए तब पता चला कि चोर ऑफ़िस का ताला तोड़कर एक एल ई डी व 8 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.