इगलास बेसवां में धरणीधर सरोवर पर बृज की लठामार होली को देखने उमड़ा जन सैलाब

इगलास : तहसील के कस्बा एवं नगर पंचायत बेसवां स्थित पर्यटन स्थल धरणीधर सरोवर पर बृज की लठमार होली  को देखने, जहां अपार जन समूह उमड़ा वहीं होली को देखने पहुंचे लोगों ने भी बृज की लठमार होली में हिस्सा लेते हुए आनंद लिया। बतादें कि गंगा और यमुना दो महा तीर्थ स्थलीय नदियों के मध्य बसा कस्बा बेंसवा अपने आप में कई पौराणिक यादें सजोए हुए हैं। त्रेतायुग में अयोध्या के महाराजा दशरथ के पुत्रों को साथ लेकर महर्षि विश्वामित्र राक्षसी ताड़िका सहित राक्षसों का बध कराने वेंसबा आए। जहां आज कल धरणीधर सरोवर के नाम से चर्चित तालाब महर्षि विश्वामित्र जी का हवन कुण्ड है। महर्षि विश्वामित्र द्वारा हवन कुण्ड में घी छोड़े जाने वाले पनाडे आज भी मौजूद है। बताया गया है एक पनाडा धरणीधर सरोवर के पास मौजूद है। अन्य बाकी पनाडे संग्रहालय मथुरा में है। महाराजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्री राम द्वारा बेसवां के निकट ही स्थित ताड़िकाबन में ताड़िका रूपी राक्षसी का बध किया था। तभी से बेसवां का नाम विश्वामित्रपुरी रखा गया है। बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर के निकट महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा सुशोभित है। और धरणीधर सरोवर पर्यटन स्थल भी माना जाता है। जहां गंगा दशहरा सहित समय समय पर दूर दूर से लोग स्नान करने आते हैं। तथा वर्ष में कई बार मेले भी आयोजित होते हैं तथा पिछले कई वर्षों से बृज क्षेत्र की नन्द गांव बरसाना, गोकुल की भांति लठामार होली व पुष्प होली का भी भव्य आयोजन किया जाता है। गत रविवार को बेसवां स्थित लठामार होली को देखने दूर दूर से महिला पुरुष आए और होली में भाग लिया।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर राज सिंह, निर्मल सोनी सभासद, के अलावा  नितिन सोनी, अनिल बंसल, दिव्या देवी, राकेश चौधरी, इकराम खां, छोटे खां, प्रदीप प्रधान, सोनवीर सिंह, मोहित शर्मा, राजेश दिवाकर, छोटे शर्मा, विजय आदि मौजूद थे।

 

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.