इगलास के समीपवर्ती गांव कजरौठ में पूर्व मंत्री की स्मृति में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन

इगलास :  नगर के समीपवर्ती गांव कजरौठ में पूर्व कृषि एवं सिंचाई मंत्री चौ0 राजेन्द्र सिंह की स्मृति में पिछले कई वर्षो से मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। जिसमें कुश्ती दंगल, रशिया दंगल आदि का आयोजन होता है। बुधवार को पूर्व मंत्री जी की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जो कुश्ती एक सौ रूपये से बढती हुई इक्कीस हजार रूपये तक पहुच गई। आखिरी कुश्ती विजेता को उपस्थित जन समूह द्वारा धन्यवाद देते हुये पुरूस्कृत किया। इगलास हाथरस मार्ग स्थित गांव कजरौठ निवासी पूर्व कृषि एवं सिंचाई मंत्री चौ0 राजेन्द्र सिंह की स्मृति में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।  कुश्ती का शुभारम्भ सांय करीब 3 बजे से एक सौ रूपये से शुरू करते हुये आखिरी कुश्ती इक्कीस हजार रूपये की गई। इसके साथ ही बताया गया है गुरूवार को रात्रि 9 बजे से विशाल रशिया दंगल का आयोजन  होगा। इगलास नगर से हाथरस मार्ग पर करीब 3 किमी0 दूर स्थित गांव कजरौठ एक राजनैतिक विरासत रही है इसी गांव से स्व0 श्री शिवदान सिंह उस समय विधायक हुये तकरीबन अंग्रेजी हुकुमत का क्रोप था। इसके बाद उनके पुत्र चौ0 राजेन्द्र सिंह उ0प्र0 सरकार में कृषि एवं सिंचाई मंत्री रहे। दुर्भाग्य समझो या राजनैतिक साजिश मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी में अग्रणी रहते हुये पिछड गये। यूं तो मंत्री जी के विषय में विकास, शिक्षा इत्यादि के बारे में बहुत कुछ कहने को सुना है। पूर्व कृषि एवं सिंचाई मंत्री चौ0 राजेन्द्र सिंह की स्मृति मंे उनकी जन्म भूमि गांव कजरौठ में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आये पहलवानों ने अपने करतब दिखाये। आखिरी कुश्ती इक्कीस हजार रूपये रखी गई। दूसरे दिन विशाल रशिया दंगल का आयोजन किया जायेगा।  इस मौके पर सौनू, सुधीर वर्मा, अनन्त चौधरी, शिव कुमार, विजेन्द्र सिंह, रामकुमार, के अलावा कोतवाली के एसआई जय प्रकाश, एस आई योगेन्द्र सिंह तोमर, एसआई सुशील कुमार, पहलवानों में कृष्णा, भूपेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार, पंकज कुमार, सुमित आदि मौजूद थे।
 
 
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.