अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मृत्यु,दो घायल

अलीगढ़ - इगलास मथुरा मार्ग पर करीब 12 किमी दूर स्थित गांव मौनिया बंबा के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रैफिक व इगलास पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास भेजा गया जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात इगलास मथुरा मार्ग पर गांव मौनिया बंबा के पास स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एच आर 26 डी जे 7498 जो मथुरा की तरफ से इगलास की ओर आ रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि कार में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोगों में शशिकांत पुत्र उमेश चंद्र, अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र, मोहित राज पुत्र हरभवन राज, सचिन पुत्र देवकीनंदन, विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी चौराहा बिसौली जनपद बदांयू। घटना की जानकारी पाकर एस पी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, पुलिस क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, अपराध निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार व राजकिशोर उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और कार सवार घायलों को तत्काल उपचार हेतु सी एच सी इगलास भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर देख उनको उपचार हेतु अलीगढ़ भेज दिया गया। बताया गया है उपचार के दौरान सचिन उम्र 40 वर्ष, मोहित राज उम्र 50 वर्ष व विकास उम्र 44 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। बताया गया है कार सवार लोग गोवर्धन में भंडारा कर अपने गांव वापस जा रहे थे।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.