रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी को पुष्पांजलि अर्पित कर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

इगलास : नगर में गोण्डा मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
नगर में गोंडा मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के पठन-पाठन का संकल्प भी लिया। वहीं कहा कि वाल्मीकि की शिक्षाएँ हमें सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। शाम करीब सात बजे वाल्मीकि मंदिर से महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो वाल्मीकि मंदिर से शुरू होते हुए पुरानी तहसील रोड से मुख्य चौराहा होते हुए सासनी मार्ग, अलीगढ़ मार्ग से होते हुए गोंडा मार्ग होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर सुंदर सिंह, देवराज सिंह , भोला, भूरा भाई, किशोरी बाबा, प्रशांत वाल्मीकि, पीयूष, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, विवेक कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.