श्रीदेवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल विद्यालय में ‘सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि प्रतियोगिता’ के परिणाम घोषित

इगलास :  श्री देवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल विद्यालय में आयोजित सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी, यूकेजी, कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रतियोगिता प्रभारी  सोनू द्वारा किया गया।

परिणाम इस प्रकार रहे —

यूकेजी वर्ग में: मोहम्मद असद ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, पावनी ने 96% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा सेवी ने 95% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 में: प्रज्ञा ने 94% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में: काव्या ने 90% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा मोहित ने 89% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश शर्मा जी ने सभी विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, मानसी अग्रवाल, अलका शर्मा, सरजू चौधरी, रमा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, मंजू शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.