इगलास नगर में निकली गई खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा

इगलास : इगलास  नगर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया। जो नगर के मुख्य मार्गो से होने हुए निकाली गई। इगलास  नगर में खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया। जो नगर के रोडवेज बस स्टैंड से शुरू होकर सराय शंकरानन्दपुरी, हॉस्पिटल रोड, पुरानी तहसील मार्ग से होते नगर के मुख्य चौराहा पहुंची वहां से अलीगढ़ मार्ग होते हुए सासनी मार्ग, हाथरस मार्ग आदि मार्गो पर यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाल और पीले ध्वज लेकर शामिल हुए। वे पदयात्रा करते हुए 'श्याम तेरी बंसी पुकारे' जैसे भजन गाते आगे बढ़ रहे थे। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। महिलाएँ और युवा भक्त भी उत्साहपूर्वक इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

इस दौरान नगर में भक्तिमय दृश्य देखने को मिला, जहाँ राहगीर भी खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रुक गए। यात्रा में शामिल सजीव झाँकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भक्तों के 'बाबा श्याम' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह निशान यात्रा देर तक नगर में घूमती रही और 'श्याम' नाम के जयघोष से इगलास की गलियाँ गूँजती रहीं।  इस अवसर पर सचिन वर्मा, राहुल वर्मा, नितिन अग्रवाल, विपिन गोयल, हरीश कुमार शर्मा,  गोलू वर्मा, राम मोहन दिवाकर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.