भाकियू हरपाल गुट ब्रज मंडल के पदाधिकारियों का हुआ किसान सम्मेलन

इगलास : भाकियू हरपाल गुट के  ब्रज मंडल के पदाधिकारियों का किसान सम्मेलन रामलीला ग्राउंड इगलास में हुआ। जिसमे भाकियू पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

किसान सम्मेलन का बसंत पंचमी मेले में उद्घाटन भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ॰ हरपाल सिंह ने किया।  तहसील अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा लक्ष्मीनारायण कौशिक, महामंत्री गोकुलचंद कटारा, भाकियू के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री गिर्राज स्वामी तथा समझौता समिति के प्रमुख नेता सत्यवीर सिंह जैथौली आदि ने सहभागिता निभाई। ब्रजमण्डली किसान सम्मेलन, में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा नए विधेयकों का जोरदार विरोध किया तथा 2025 में बनाये गए विधेयक बिजली, बीज, श्रमिकों के बनाये गए 4 अधिनियमों को शीघ्र वापस लेने का प्रस्ताव पास हुआ। तथा किसान संगठन को आउट मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया गया। बृजमंडल किसान सम्मेलन के समापन के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  तलेसरा के प्रधान गजेन्द्र सिंह ने की तथा  संचालन  गिर्राज सिंह ने किया।  सम्मेलन में प्रमुख नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ॰ हरपाल सिंह,  गिर्राज स्वामी, रामअवतार थेनुआ, ठा॰ उमाशंकर बांगर,  राजकुमार कौशिक,  सुरेश लोधीराजपूत,  सूर्या कुमार प्रधान,  बीरेंद्र सिंह चौधरी,  चौ॰ हरेंद्र सिंह,  समीम अहमद , महीपाल सिंह,  नेकराम माहौर, कुसमा देवी आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
     
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.