आरोग्य शिविर के आयोजन के लिए अपर निदेशक अलीगढ़ ने मैदान का किया निरीक्षण

इगलास : कस्बा इगलास में पंडित दीन दयाल उपाध्याय बृहद मण्डल स्तरीय आरोग्य शिविर के आयोजन के लिए अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं।

बतादें कि आगामी 18 फरवरी को इगलास में पंडित दीन दयाल उपाध्याय बृहद मण्डल स्तरीय आरोग्य शिविर का आयोजन हाथरस मार्ग स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने किया जाएगा। जिसको लेकर अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ डॉ प्रमोद कुमार ने मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रभा कटियार, धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान सीतापुर लोकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण, उमेश, अनिल चौधरी, पिंटू भाटी आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.