महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए गंगाजी से जल भरकर कांवड़ियों का निकल पड़ा जत्था

अलीगढ़ :  महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की टोलियां गंगाजी से जल लेकर बम बम भोले की गूंज के साथ चल पड़े हैं। जनपद अलीगढ़ की तहसील व नगर इगलास में कांवड़ियों की लम्बी कतारों के साथ चल रहे जत्थों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ओर यातायात को ध्यान में रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव व ट्रैफिक एस आई अरविंंद द्ववे ने रूट डायवर्ट कर दिए हैं। वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवार्थ जल पान व भोजन के शिविर लगाए गए हैं।

बतादें कि जनपद अलीगढ़ की तहसील व नगर इगलास में गंगाजी से जल लेकर अलीगढ़ की ओर से वृंदावन व अन्य शिवालयों पर जलाभिषेक करने को जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ पिछले दो दिन से चल रही है। कांवड़ियों की सेवार्थ नगर के मुख्य चौराहा निकट इगलास चेयरमैन श्री मती कमलेश शर्मा प्रतिनिधि हरीश कुमार शर्मा के परिजनों एवं सहयोगियों द्वारा जल पान की व्यवस्था के साथ शिविर लगाया वहीं पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा व गोपाल शरण शर्मा के परिजनों एवं सहयोगियों द्वारा दूध व भोजन की व्यवस्था शिविर लगाया गया। इसके अलावा श्री राधा कृष्ण मंदिर पर इगलास के प्रमुख चमचम नामक मिठाई के निर्माता एवं विक्रेता स्व रघुवर दयाल उर्फ रग्घा सेठ के सुपुत्र दिनेश कुमार व छोटे लाल ने अपने सहयोगियों के साथ कांवड़ियों की सेवार्थ सब्जी पूड़ी, फल, मिठाई आदि का शिविर लगाया है इसके अलावा दर्जन भर स्थानों पर शिवभक्तों द्वारा कांवड़ियों की सेवार्थ भंडारे  शिविर लगाए गए।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव व ट्रैफिक एस आई अरविंद द्ववे ने यातायात नियंत्रित करते हुए, कांवड़ियों की टोलियों को देखते हुए नगर के मुख्य चौराहे से भारी वाहनों का रूट बदल दिया।

रिपोर्टर :  इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.