महाशिव रात्रि पर शिव भक्तों को जलाभिषेक हेतु शिवालयों पर उमड़ी भीड़ - शांति व्यवस्था में जुटा पुलिस प्रशासन
अलीगढ़ - जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास अपने आपमें कई पौराणिक यादें संजोए हुए है। इन्हीं यादों के साथ इगलास नगर के मोहल्ला शिवपुरी में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर भी पौराणिक यादों में शामिल है। महाशिव रात्रि को दूर दूर के कांवड़िया श्री गंगाजी से कांवड़ उठाकर बनखंडी महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं जहां सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तजनों की लम्बी कतारें लग जाती हैं। बतादें कि गंगा और यमुना दो महा तीर्थ स्थलीय नदियों के मध्य स्थित तहसील इगलास अपने आपमें कई पौराणिक यादें संजोए हुए है जैसे कि इगलास के समीपवर्ती कस्बा एवं नगर पंचायत बेसवां में महर्षि विश्वामित्र जी की तपोभूमि धरणीधर सरोवर, इगलास में सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित मराठा किला, सैयद मजार के अलावा इगलास नगर के मोहल्ला शिवपुरी में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर पौराणिक यादें संजोए हुए है। बनखंडी महादेव प्राचीन समय में स्वत ही जमीन से प्रकट हुए थे तभी से यहां वनखंडी महादेव की महिमा दूर दूर तक चर्चित है।
महाशिवरात्रि को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को धतूरा भांग,बिल्व पत्र और पुष्प आदि अर्पित कर मंगल की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव के उदघोष से मंदिर गुंजायमान हो उठे। शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान के दरबार में माथा टेका। मोहल्ला शिवपुरी में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को मंदिरों पर प्रसाद वितरित किया गया। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की व्यवस्था करने में जुटा रहा।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.