इगलास में आयोजित मंडलीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेला में सैकड़ों पशुओं को दिया गया निःशुल्क उपचार

इगलास : इगलास नगर में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य शिविर में तमाम पशु पालकों ने पशुओं को ले जाकर उपचार कराया तथा पशु में होने वाली बीमारियों व उनकी रोकथाम की जानकारी प्राप्त की। पशु मेले में आधा दर्जन से अधिक शिविर लगाए गए जहां पशुओं में बांझपन व अन्य बीमारियों के साथ साथ शल्य चिकित्सा भी उपलब्ध कराई गई।

बतादें कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इगलास नगर में हाथरस मार्ग पर श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने खाली प्रांगण में मंडल स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार व चेयरमैन पति हरीश कुमार शर्मा ने फीता काट कर किया। पशु मेले में भारी तादात में पशु पालकों ने पशुओं को ले जाकर निशुल्क उपचार का लाभ लिया। वहीं गौशालाओं के संचालकों द्वारा गौवंशो का उपचार कराया। पशु मेले में आधा दर्जन से अधिक अलग अलग कैम्प लगाकर पशुओं में बांझपन, मुंहपका, खुर पका के अलावा अन्य बीमारियों का उपचार दिया गया। वहीं शल्य चिकित्सा भी की गई। 

इस मौके पर पशुओं की बीमारी के संबंध में गोष्ठी भी हुई जिसमें डॉ प्रमोद कुमार अपर निदेशक,  डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ विजय यादव, डॉ हौंसला प्रसाद, डॉ एम पी सिंह, डॉ प्रभा कटियार ने पशु पालकों को पशुओं को होने वाली बीमारी व उसकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर इगलास पशु चिकित्सालय पर तैनात फार्मासिस्ट चौधरी धर्मेंद्र सिंह द्वारा पशु पालकों के प्रति अच्छा व्यवहार व पूर्ण निष्ठा भाव के साथ पशुओं को उपचार दिए जाने की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता नरेश कुमार ने की।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.