इगलास में सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में दस जोड़ो की हुई शादी
अलीगढ़ : अलीगढ़ जनपद की तहसील व नगर इगलास में चतुर्थ सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन मथुरा मार्ग स्थित अग्रवाल स्टेट पर आयोजित किया गया। जिसमें 11 जोड़ो का विवाह प्रस्तावित था, लेकिन एक जोड़ा न आने पर 10 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया, और प्रति जोड़ा को बेड , अलमारी, गैस चूल्हा, वर्तन सहित 51 आइटम दहेज में दिए गए। श्रीमती विरमा देवी चैरिटेबल सोसायटी द्वारा गरीब कन्याओं की शादी कराया जाना इगलास क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों के लिए एक अच्छी पहल साबित हो रही है।
बतादें कि इगलास नगर में श्रीमती विरमा देवी चैरिटेबल सोसायटी द्वारा चतुर्थ सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन मथुरा मार्ग स्थित अग्रवाल स्टेट पर आयोजित किया गया। दस दुल्हाओं की अलग अलग घोड़ा बग्गी व डीजे साउंड व बैंडबाजे के साथ बरात अलीगढ़ मार्ग स्थित बिजली घर के पास से चढ़ते हुए नगर के मुख्य चौराहा इसके बाद सराय बाजार होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची। बरात का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन के आयोजक दिनेश कुमार चमचम वाले व अन्य लोगों ने दस जोड़ो के लिए अलग अलग हवन कुंड बनवाए गए तथा प्रति जोड़े को दहेज में वर्तन, बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबिल सहित 51 आइटम दिए तथा सभी बरातियों को नाश्ता व भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई। सम्मेलन आयोजकों में इगलास के बहुविख्यात चमचम निर्माता एवं विक्रेता स्व रघुवर दयाल उर्फ रग्घा सेठ के सुपुत्र दिनेश कुमार के अलावा पवन कुमार, विपिन कुमार, जितिन कुमार, रिषभ अग्रवाल द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाने के लिए जो कदम बढ़ाया गया है इसकी इगलास क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा एवं चर्चाएं हैं।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.