इगलास सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 21 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण
अलीगढ - इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी फाइनेंस प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण कर शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। अधीनस्थ अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण किए जाने को कहा गया है।
बतादें कि इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस प्रमोद कुमार ने की । सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 7 शिकायतें आईं वही विकास 2, पुलिस 3, बिजली 6, अन्य 3 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। एडीएम फाइनेंस द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण किए जाने को कहा गया है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा, तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती, खण्ड विकास अधिकारी चैतन्य पाठक, खण्ड विकास अधिकारी गोण्डा जितेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी चौ बृजेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, मालबाबू अब्दुल वशी, एस आई सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.