अजय हुड्डा के 'लेफ्ट-राइट' पर जमकर थिरका मंगलायतन विश्वविद्यालय
अलीगढ - इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव दक्ष-2026 के अंतर्गत आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण हरियाणवी गायक एवं कलाकार अजय हुड्डा रहे, जिन्होंने अपने सुपरहिट गीतों से विद्यार्थियों को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार नाइट की शुरुआत होते ही परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। अजय हुड्डा ने जैसे ही मंच संभाला, माहौल पूरी तरह संगीत के रंग में रंग गया। सबसे पहले उन्होंने अपने गीत बन जाएगी तेरी सॉलिड बॉडी रे से ही। इसके बाद अपने लोकप्रिय गीत कमर तेरी लेफ्ट राइट होले, घूंघट बैन, हाय रे मेरी मोटो और बहु काले की आदि प्रस्तुति दी तो छात्र-छात्राएं खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। हर गीत के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया और पूरा प्रांगण युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
गायकी के साथ-साथ मंच पर ग्लैमर का तड़का भी लगा। अजय हुड्डा के लाइव शो में मॉडल और डांसर रुबा खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस भी आकर्षण का केंद्र रही। उनकी सजीव मंच प्रस्तुति और ग्रुप डांसिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रोशनी और साउंड इफेक्ट्स के बीच प्रस्तुत किए गए नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कलाकार संकल्प सोनी ने भी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उनके गीतों ने कार्यक्रम में विविधता का रंग भर दिया। सुरक्षा और अनुशासन के बीच विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
सांस्कृतिक और शैक्षणिक उत्कृष्टता का संगम
संगीत, नृत्य और युवा ऊर्जा के संगम ने यह साबित कर दिया कि मंगलायतन विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंगलायतन विश्वविद्यालय केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, जिससे विद्यार्थियों ने पूरे उमंग और अनुशासन के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर चेयरमैन हेमंत गोयल, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत आदि के साथ ही पूरा विश्वविद्यालय परिवार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.