किडजी इगलास में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रंगों की होली, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई रचनात्मकता
इगलास : नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किडजी इगलास में होली पर्व को बड़े ही उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विविध रचनात्मक गतिविधियों में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों के इस पर्व को आनंदपूर्वक मनाया।
प्ले ग्रुप के नन्हे बच्चों ने बलून एक्टिविटी और पाम प्रिंट एक्टिविटी के माध्यम से रंगों से खेलते हुए अपनी रचनात्मकता दिखाई। इस गतिविधि में शिक्षिकाओं रश्मि शर्मा और मधु गोस्वामी का विशेष सहयोग रहा।
नर्सरी कक्षा में बच्चों ने बटरफ्लाई और थ्रेड एक्टिविटी के जरिए रंग-बिरंगे सुंदर मॉडल तैयार किए। इस अवसर पर रिचा गुप्ता, कुमकुम वर्मा एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।
जूनियर और सीनियर केजी के विद्यार्थियों ने कॉटन डिप स्प्लैश एक्टिविटी एवं कॉटन ट्री पॉल्ट्री बनाने जैसी आकर्षक गतिविधियों में भाग लेकर होली के रंगों को नई कल्पनाशीलता के साथ प्रस्तुत किया। इसमें शिक्षिकाओं नीतू शर्मा और नीलम चौधरी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
माउंट लिटर स्कूल (कक्षा 1 से 4) के विद्यार्थियों ने होली पर आधारित राइम्स, कलरिंग और होली चित्रों की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस दौरान कंचन शर्मा, रिचा सैनी एवं विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फूलों की होली खेली, जिसके बाद रंगारंग डांस गतिविधि ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या सीमा अग्रवाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं स्टाफ को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय में आगे भी इसी प्रकार की शिक्षाप्रद और सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.