होली के महापर्व व रमजान जैसे त्योहारों को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने को लेकर फ्लैग मार्च

अलीगढ़ - इगलास नगर व क्षेत्र में होली के महापर्व व रमजान जैसे त्योहारों को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस सन्देश दिया गया कि किसी भी अराजक तत्व द्वारा रमजान व होली के त्योहार पर किसी तरह से शान्ति व्यवस्था को विगाडने की कोशिश की तो पुलिस पूरी तरह अलर्ट है वख्शे नहीं जायेगें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने कोतवाली के सब इन्स्पेक्टर महीपाल सिंह, कमलेश कुमार, अर्जुन सिंह आन्जना तथा कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार हेड कांस्टेविल जबर सिंह, ड्राईवर राज किशोर उपाध्याय आदि पुलिसकर्मियों के साथ इगलास नगर में फ्लैग मार्च कर होली के त्योहार को शान्ति पूर्वक सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाये जाने का संदेश दिया है।
 
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.