वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इगलास : इगलास कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को इगलास मुरसान रोड़ नगला सीताराम से पहले गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज छुरी बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी इगलास के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम द्वारा थाना इगलास पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम पिलखुनिया थाना इगलास जनपद अलीगढ उम्र करीब 34 वर्ष को दिनांक 28.02.26 समय 21.40 बजे इगलास मुरसान रोड़ नगला सीताराम से पहले गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज छुरी बरामद हुई है। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.