उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना का इगलास में पुष्पहार पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
इगलास : मंगलायतन विश्व विद्यालय में आयोजित 12 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना सड़क मार्ग से होते हुए मंगलायतन विश्व विद्यालय जाते समय करीब 12 बजे इगलास नगर के मुख्य चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
बतादें कि आज मंगलायतन विश्व विद्यालय बेसवां (अलीगढ़) में 12 वां दीक्षांत समारोह है जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना सड़क मार्ग से एक लम्बे काफिले के साथ अलीगढ़ की ओर से जैसे ही इगलास पहुंचे , इगलास नगर के मुख्य चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा उर्फ भोला, वीरेंद्र कुमार शर्मा एड, कोमल शर्मा नंबरदार, हरीश अग्रवाल सभासद, चौ मुकेश कुमार, अनिल बंसल आदि थे।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.