24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत
इगलास : कोतवाली इगलास क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव सहारा पर उस समय भगदड़ मच गई जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिससे 1 बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , दूसरा घायल हो गया सूचना पर पहुंची इगलास पुलिस द्वारा लोगों को समझाबुझा कर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय मोनू पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गांव खिरसौली थाना गोरई अपने दोस्त के साथ अलीगढ़ रोड स्थित गांव हस्तपुर से अपने मामा की लड़की से मिलकर वापस अपने गांव आ रहा था कि गांव सहारा के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार 24 वर्षीय मोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक पर बैठे साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे गंभीर हालत में इगलास के सामुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से अलीगढ़ के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है। मोनू के पिता अपने गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं मोनू बैंक में प्राइवेट नौकरी करता था मोनू की मौत से पारिवारिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मोनू अपने परिवार में अपने पिता का इकलौता बेटा था और एक उसकी बड़ी बहन भी है, मोनू की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। इंस्पेक्टर इगलास अवधेश कुमार द्वारा बताया कि रविवार की रात एक्सीडेंट की सूचना मिली थी । पुलिस मौके पर पहुंची 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी दूसरे घायल को मेडिकल अस्पताल भेज दिया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.