नवरात्रि के पहले दिन इगलास में मां पथवारी मंदिर से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा

इगलास : इगलास नगर में नवरात्रि कार्यक्रम के तहत नवरात्रि के पहले दिन मां पथवारी मंदिर से मातादी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। जिसका नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
बतादें कि चैत्र मास की नवरात्रि शुरू होते ही मातारानी के मंदिरों पर भक्तजन एवं श्रृद्धालुओं की भीड बढना शुरू हो गई है। वहीं घन्टा घडियालों की आवाज होने लगी है।
नवरात्रि के पहले दिन इगलास नगर में मां पथवारी मंदिर से मातारानी की भव्य पालकी यात्रा शुरू हुई जो पुरानी तहसील मार्ग से होते हुये नगर के मुख्य चौराहा पर पहुंची इसके बाद मथुरा रोड, सराय बाजार होते हुये मोहल्ला शंकरानन्दपुरी, अस्पताल मार्ग होते हुये मां पथवारी मंदिर पर ही प्रसाद वितरण के साथ पालकी यात्रा का समापन हुआ। पालकी यात्रा में शान्ति व्यवस्था हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार, हेड कांस्टेबल जबर सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
 
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.