पांच बाइक,चेसिस,व चोरी में प्रयुक्त औजार तथा एक तमंचा व दो छुरा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा
इगलास - अलीगढ़ जनपद की कोतवाली इगलास पुलिस टीम ने छह अभियुक्तों को पांच मोटर साइकिल, एक मोटर साइकिल से संबंधित चेसिस,मोटर साइकिल से संबंधित पार्ट्स,टूल्स,एक तमंचा 315 वोर,दो कारतूस,दो छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली इगलास में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किए गए पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इगलास के कुशल नेतृत्व व निकट निर्देशन में गठित की गई टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार , एस आई एवं कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार, एस आई बद्रीराम, एस आई अर्जुन सिंह आंजना, एस आई रविंद्र लोधी, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल लव कुमार, संदीप कुमार, सुनील कुमार अमित कुमार, हरिओम सिंह ने खास मुखबिर की पर सेवनपुर रोड सात फेरे मेरिज होम से कुछ दूर आगे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नाम पता पूछने पर अपने नाम अनीश पुत्र यासीन निवासी फ़तैला थाना इगलास, मोहन पुत्र अनिल शर्मा निवासी सासनी रोड राधिका विहार कॉलोनी थाना इगलास, रंजीत पुत्र पंजाबी निवासी बलरामपुर थाना इगलास, मनीष पुत्र भूरी सिंह निवासी बलरामपुर थाना इगलास, गोपाल पुत्र राजकुमार निवासी रतन विहार कॉलोनी थाना इगलास, रीकेश पुत्र झम्मन सिंह निवासी रतन विहार कॉलोनी थाना इगलास बताया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चार मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर संख्या यूपी 81 बी जेड 4443, स्पलेंडर प्रो संख्या यूपी 85 ए ई 5233, मोटर साइकिल स्पलेंडर संख्या यूपी 81 सी पी 9541, मोटर साइकिल संख्या यूपी 81 सी पी 9541, मोटर साइकिल संख्या यूपी 81 बी एक्स 3143 से संबंधित चेसिस, मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस संख्या यूपी 81 सी के 4982 से संबंधित पार्ट्स, मोटर साइकिल संख्या यूपी 81 सी एक्स 1787 से संबंधित पार्ट्स , एक तमंचा 315 वोर, दो कारतूस, दो छुरी बरामद किए हैं। उक्त अभियुक्तों से पूछे जाने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया दो मोटर साइकिल ओम सेलीब्रेशन मैरिज होम इगलास, तीन मोटर साइकिल सात फेरे मेरिज होम इगलास, एक मोटर साइकिल सुमंगलम मैरिज होम अलीगढ़ मथुरा मार्ग इगलास, दो मोटर साइकिल जे के फार्म हाउस इगलास, एक मोटर साइकिल बैलोठ हाथरस रोड इगलास, एक मोटर साइकिल सासनी रोड नहर के पास से, एक मोटर साइकिल घंटर बाग हस्तपुर के पास से चोरी की गई हैं। जिसमें से चार मोटर साइकिल व एक मोटर साइकिल का चेसिस एवं अन्य मोटर साइकिलों के पार्ट्स सेवनपुर रोड सात फेरे मेरिज होम से कुछ दूर आगे से बरामद किया गया है।
अनीश पुत्र यासीन निवासी फ़तैला थाना इगलास पर थाना इगलास में 8 अभियोग पंजीकृत है, मोहन पुत्र अनिल शर्मा निवासी सासनी रोड इगलास पर थाना इगलास में 8 अभियोग पंजीकृत है, रंजीत पुत्र पंजाबी निवासी बलरामपुर पर थाना इगलास में 8 अभियोग पंजीकृत है, मनीष पुत्र भूरी सिंह निवासी बलरामपुर पर थाना इगलास में 9 अभियोग पंजीकृत है, गोपाल पुत्र राजकुमार निवासी रतन विहार कॉलोनी पर थाना इगलास में 7 अभियोग पंजीकृत है, राकेश पुत्र झम्मन सिंह निवासी रतन विहार कॉलोनी पर थाना इगलास में 7 अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.