सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आयी, मौके पर 8 का किया गया निस्तारण
अलीगढ - इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी संजीव रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। फरियादियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण जल्द किया जाये। अलीगढ जनपद की प्रमुख तहसील इगलास के सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने संयुक्त रूप से की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 फरियादियों द्वारा शिकायतें प्रस्तुत की जिसमें राजस्व विभाग से सम्बन्धित 15, पुलिस 8 तथा विधुत, चकबन्दी आदि की 9 शिकायतें आयीं। जिसमें से 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुये सख्त निर्देश दिये गये है कि शिकायतों का निस्तारण जल्द किया जाये और फरियादी को संतुष्ट किया जाये। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी नीरज त्यागी, उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक वरूण कुमार सिंह, तहसीलदार सतीश चन्द्र वघेल, नायव तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार व तान्या शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी चेतन्य पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इगलास अवधेश कुमार, कोतवाली प्रभारी गौण्डा नरेन्द्र यादव, वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती, नगर पंचायत इगलास से विमल कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.