श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर गोवर्धन लीला देख भाव विभोर हुए दर्शक

अलीगढ़ - इगलास नगर में श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर नवरात्रि कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह से चल रहे श्री कृष्ण लीला कार्यक्रम के तहत गोवर्धन लीला का मंचन हुआ जिसको देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। दिनांक 27 मार्च को रात्रि आठ बजे आतिशबाजी चलेगी, उसके बाद रसिया दंगल होगा।

बतादें कि इगलास नगर में सराय बाजार स्थित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर इगलास के समाजसेवी स्व महेंद्र पाल शर्मा द्वारा वर्षों पहले नवरात्रि मेला का शुभारंभ किया गया था। तभी से दूर दूर के आतिशबाजों के बीच आतिशबाजी का मुकाबला तथा रसिया दंगल होता चला आ रहा है। स्व महेंद्र पाल शर्मा के पुत्र ओंकार प्रसाद शर्मा व श्याम सुंदर शर्मा नंबरदार द्वारा नवरात्रि के दौरान श्री कृष्ण लीला का मंचन व नवमी को आतिशबाजी का मुकाबला तथा रसिया दंगल कराते हैं।

मंगलवार को श्री कृष्ण लीला मंचन कार्यक्रम के तहत गोवर्धन लीला हुई जिसको देख दर्शक भाव विभोर हो गए।  इस मौके पर ओंकार प्रसाद शर्मा उर्फ भोला नंबरदार, श्याम सुंदर शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट,वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी, पुरुषोत्तम उपाध्याय, पिंटू लाला, बंटू लाला, डॉ गंभीर सिंह, ललित पुजारी,सोहन शर्मा, उदित शर्मा,आयुष शर्मा, शिवा नंबरदार, केके लाला आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.