इगलास में नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को पथवारी मंदिर पर भक्तजन एवं श्रृद्धालुओं की लगी लम्बी कतारें

इगलास :  इगलास नगर एवं क्षेत्र में नवरात्रि महोत्सव भारी उत्साह एवं श्रृद्धाभाव के साथ मनाया गया दिनांक 19 मार्च को नवरात्रि शुरू होते ही दिनांक 27 मार्च को नवरात्रि के अंतिम दिन मातारानी के मंदिरों पर भक्तजन एवं श्रृद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी रहीं।
 
बतादें कि इगलास नगर में मां पथवारी मंदिर पर नवरात्रि शुरू होते ही मातारानी के नौ स्वरूपों के दर्शन प्रथम दिन पालकी यात्रा, दूसरे दिन मां चितपूर्णी (हिमाचल प्रदेश) के दर्शन, तीसरे दिन मां विमला शक्ति पीठ (ओडीसा), चौथे दिन मां नैनादेवी (हिमाचल प्रदेश), पांचवे दिन मां तूलजा भवानी (मध्य प्रदेश), छटवे दिन मां चन्द्रावली देवी (ब्रज), सातवे दिन मां कालका जी (दिल्ली), आठवे दिन मां पूर्णागिरी देवी भवन के दर्शन व मां पथवारी और मां वैभव लक्ष्मी जी के अलौकिक श्रृंगार दर्शन नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी श्री हनुमानगढी अयोध्या जी के दर्शन के साथ छप्पन भोग, तीन कन्याओं का पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।
राम नवमी को मां पथवारी मंदिर पर भोर होते ही भक्तजनों व दर्शनार्थियों की लम्बी कतारें लग गई। पथवारी मंदिर पर शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने पुलिस बल की नियमित तैनाती की है वहीं पथवारी मंदिर के सुमित अग्रवाल, अशोक आदि ने पथवारी मंदिर का भव्य सौन्दयीकरण तथा दर्शनार्थियों की उचित सुविधा की और विशेष ध्यान दिया हैै।
 
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.